मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को लोक शिकायत निवारण मामले की जनसुनवाई आयोजित की गई। आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा (आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल) की अध्यक्षता में हुई इस सुनवाई में विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। बैठक में मुंगेर प्रमंडल के जमुई से 02, बेगूसराय से 03 और मुंगेर से 02 समेत कुल 07 मामले सामने आए। ये शिकायतें मुख्य रूप से खान एवं भू-तत्व, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से जुड़ी थीं। आयुक्त महोदय ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार में 111 परिवादों की हुई सुनवाई, सात दिनों में कार्रवाई का निर्देश : डीएम वहीं शेष 02 ...