मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। बीआरएम कॉलेज, मुंगेर में गुरुवार को पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी ने की। इसमें कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चंद्र पाण्डेय तथा मुख्य वक्ता एसीजेएम, मुंगेर दिनेश कुमार ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकार, कानूनी संरक्षण तथा शोषण अथवा अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया।

किशोर न्याय व्यवस्था का उद्देश्य उन्होंने कहा कि, किशोर न्याय व्यवस्था का उद्देश...