Munger News: बीआरएम कॉलेज में इंडक्शन मीट, विद्यार्थियों को दिए सफलता और संस्कार के मंत्र
मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता।बीआरएम कॉलेज, मुंगेर में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2026-30) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए बुधवार को भव्य इंडक्शन मीट का आयोजन प्रभारी प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सीबीसीएस व्यवस्था, चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं से अवगत कराया गया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. देवराज सुमन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण है। मुख्य वक्ता डॉ. भवेश चन्द्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और नवाचार विकसित करने का आह्वान किया, जबकि डॉ. अभय कुमार ने ईमानदारी, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को सफलता की कुंजी बताया। यह भी पढ़ें- इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.