Munger News: बिहुला विसर्जन में देर रात तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शांतिपूर्ण संपन्न हुई शोभायात्रा
मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर की बड़ी बिहुला पूजा के विसर्जन को लेकर बुधवार देर रात तक शहर में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा जुबलीवेल चौक पहुंची, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। जयकारों और भक्ति गीतों से देर रात तक शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। हालांकि विसर्जन शोभायात्रा के दौरान जुबलीवेल चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वलीपुर निवासी संजय तांती का पुत्र आकाश कुमार आग का करतब दिखाने के दौरान झुलस गया। अचानक हुई घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। हालांकि पुलिस एवं स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति को तत्काल नियंत्रित कर लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। इधर, विसर्जन को लेकर आदर्श थाना जमालपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.