मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जमालपुर शाखा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय जमालपुर स्थित होटल सम्राट पैलेस के सभागार में समारोहपूर्वक किया्र गया। अध्यक्षता शाखाध्यक्ष मनीष कुमार ने की, तथा संचालन सचिव अरविंद जालान ने किया। आयोजित समारोह में चैंबर के बिहार सरकार से विधिवत निबंधित होने की घोषणा पर व्यापारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खुशी जताई। सदस्यों ने इसे संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।वहीं मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रधान शाखा के अध्यक्ष दिलीप सर्राफ, सचिव दीपक कुमार और कोषाध्यक्ष उमेश राजगढ़िया सहित मुंगेर के कई प्रमुख चैंबर सदस्य शामिल होकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। दिलीप सर्राफ ने निबंध...