मुंगेर, अक्टूबर 13 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और चिकित्सकों के खिलाफ जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। बिना किसी ठोस कारण के साधारण और गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रतिदिन रेफरल मामलों की गहन समीक्षा करने का आदेश दिया, ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल सके। यह भी पढ़ें- Munger News: बिना कारण मरीज रेफर करने और सर्जरी न करने वाले डॉक्टरों पर गिरेगी गाजरेफरल और मरीज...