Munger News: बारिश के बाद तालाब बना स्कूल परिसर, गंदे पानी में होकर बच्चे पहुंच रहे क्लास रुम
मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। मध्य विद्यालय, मासूमगंज की स्थिति बारिश के बाद नारकीय हो गई है। थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालय परिसर तालाब में तब्दील हो गया है। पूरे विद्यालय प्रांगण में गंदा पानी जमा है और इसी पानी से होकर बच्चे क्लास पहुंच रहे हैं। विद्यालय के सामने और चारों तरफ जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं होने से विद्यालय परिसर में ही जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी सड़ने से दुर्गंध भी फैल रही है। जिससे बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल रहीम ने बताया कि, जलजमाव की समस्या काफी पुरानी है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश होते ही विद्यालय में जलजमाव हो जाता है। कई बार इस संबंध में विभाग और जनप्रतिनिधियों को सूचित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.