मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज मुख्य बाजार स्थित ग्राम देवता बाबा हाथीनाथ मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा अनुसार 11 दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव शनिवार से प्रारंभ हो गया है। वार्षिक पूजनोत्सव के अवसर पर बाबा हाथीनाथ की विशेष पूजा -अर्चना में आचार्य कुंदन कुमार एवं पंडित अमोद मिश्रा के द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ मंदिर में शुरू किया गया। आठ सितंबर को समापन पर मंदिर में हवन, भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मंदिर के व्यवस्थापक शिव शंकर मोदी ने दी। गौरतलब हो कि, बाबा हाथीनाथ मंदिर क्षेत्र में ग्राम देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों में काफी आस्था है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...