मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। बाढ़ की पानी में डूबी रही मानगढ़-सिंघिया सड़क जगह-जगह उखड़कर उबड़-खाबड़ हो गई है।

स्थानीय लोगों की समस्या हेमजापुर, वाहाचौकी और शिवकुंड पंचायत के सैकड़ों लोगों के लिए यह सड़क प्रखंड मुख्यालय पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। वहीं धरहरा प्रखंड के लोगों को एनएच-80 से जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना दर्जनों वाहन गुजरते हैं। सड़क की बदहाली का सीधा असर किसानों, व्यापारियों और आम राहगीरों के आवागमन पर पड़ रहा है।

बाढ़ के दौरान प्रभाव स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के दौरान पानी सड़क के तीन फीट ऊपर से बहता है। इससे सड़क की सतह को हर वर्ष नुकसान पहुंचता है। पानी उतरने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत तो कराई जाती है, लेकिन अगले साल बाढ़ आते ही समस्या फिर सामने आ जाती है। ऐसे में सड़क की बार-बा...