मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: असरगंज,निसं.। सुल्तानगंज -असरगंज मुख्य मार्ग पर थाना चौक के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल के धक्के से 62 वर्षीय बुजुर्ग दिव्यांग महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गस्ती पार्टी के पीटीसी चंदन कुमार शर्मा सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कामीनी ने प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया। दिव्यांग महिला की पहचान भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव कुमैठा के जहरी देवी पति बेचन तांती के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजन को दुर्घटना के संबंध में सूचना दी। साथ ही दुर्घटना स्थल से मोटरसाइकिल को जब्त किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की...