मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार की रात एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग स्थित मधवा गांव के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार छोटी मंझगांय गांव निवासी 60 वर्षीय बिंदेश्वर यादव बुधवार को साइकिल से हवेली खड़गपुर बाजार आए थे। अंधेरा के बाद रात के समय बाजार से घर लौटने के दौरान मधवा गांव के समीप पीछे से आ रहे एक बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत आसपास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बिंदेश्वर यादव को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया गया। अस्पताल में चिकित्सक...