Munger News: बाइक और टोटो की टक्कर में बालक जख्मी
मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजगंज के समीप बाइक और टोटो की आमने-सामने की टक्कर में एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के दुलारपुर निवासी प्रकाश मंडल का 14 वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार बाजार से घर का सामान खरीदकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राजगंज के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक टोटो की बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी बालक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जख्मी ऋषि कुमार के दाहिने हाथ और सिर पर गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बाइक की टक्कर से बालक घायल, हालत गंभीर डॉ. इकबाल शमसी ने बताया कि बालक की स्थिति अब खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.