मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। रविवार रात से हुई तेज बारिश ने भीषण गर्मी से तो राहत दी, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और जल निकासी की खामियां भी उजागर कर दीं। सोमवार की बारिश के बाद नगर और ग्रामीण दोनों इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय परिसर में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सीधे अंदर घुस गया। आरटीपीएस काउंटर, बिस्मान रूम और नजारत कक्ष में पानी भर गया। कर्मचारियों को फाइलें और दस्तावेज बचाने में परेशानी हुई। इससे सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुआ। नगर की सड़कें बनीं तालाब यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों के चेहरे खिलेसड़कें तालाब बनीं अंबेडकर चौक, नंदलाल बसु चौक, सब्जी बाजार, गौशाला मार्केट और अनुमंडलीय अस...