Munger News: बरियारपुर से खड़िया मोड़ तक वाहनों की कतार, चालक परेशान
मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: बरियारपुर से खड़िया मोड़ तक वाहनों की कतार, चालक परेशान बरियारपुर, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से फोरलेन को चालू कर दिया गया है, लेकिन फोरलेन से बड़े वाहनों का सुचारू परिचालन अब भी मुश्किल बना हुआ है। कृष्णानगर के समीप फोरलेन पर सड़क निर्माण का काम जारी रहने और कच्ची डायवर्जन में कीचड़ होने के कारण शनिवार को भी बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। बरियारपुर से खड़िया मोड़ तक बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शनिवार सुबह कृष्णानगर के समीप फोरलेन सड़क पर कच्ची मिट्टी और छाई भरने का काम चल रहा था। पुल के दोनों ओर अब भी करीब 200 फीट से अधिक हिस्सा कच्ची है। बारिश के कारण मिट्टी और छाई गीली हो जाने से सड़क पर वाहनों का परिचालन मुश्किल हो गया है। लोड बड़े वाहनों को फोरलेन पर ही रोक दिया गया, जबकि बिना लोड वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.