मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में रविवार को सुबह से शाम तक महाजाम की स्थिति बनी रही। एनएच-80 और एनएच-333 पर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गांधीपुर-बरियारपुर बाजार से लेकर लोहची तक सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम में सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। जाम इतना लंबा था कि, बस और ऑटो में बैठे यात्रियों को कई जगह वाहन छोड़कर पैदल ही आगे जाना पड़ा। इस दौरान दर्जनों यात्रियों की ट्रेन भी छूट गई। यात्री मनोज कुमार ने बताया कि, वह सुबह करीब आठ बजे से जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हुलासगंज में जाम की समस्या के निदान के लिए बने बाईपास काफी देर तक वाहन के नहीं चलने के बाद उन्हें पैदल जाने को मजबूर होना पड़ा। जाम के कारण बस और ऑ...