मुंगेर, जुलाई 29 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में मंगलवार को भीषण सड़क जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात से शुरू हुआ जाम सुबह होते-होते विकराल रूप ले लिया। जाम के कारण छोटे-बड़े सभी वाहनों की रफ्तार थम गई और कई लोगों को रेलवे स्टेशन तथा बाजार तक पैदल जाना पड़ा। श्रावणी मेला शुरू होने से पहले ही कांवरिया वाहनों का परिचालन बढ़ने लगा है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो गई। जाम में कांवरिया वाहन भी घंटों फंसे रहे, जिससे श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तीन किलोमीटर तक वाहनों की लगी कतार: मंगलवार को बरियारपुर बाजार और आसपास के क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सैकड़ों वाहन घंटों जाम में फंसे रहे और रुक-रुक कर यातायात चलता रहा। सबसे अधिक परेशानी स्थानीय लोग...