मुंगेर, सितम्बर 25 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर में सड़क जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। बुधवार की देर रात से बरियारपुर चौक से फोरलेन तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम के कारण गुरुवार को भी बड़े वाहनों को रुक-रुककर गुजरना पड़ रहा है। करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में बड़े वाहनों को एक घंटे तक का समय लगा। वाहनों की लंबी कतार के कारण पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी हुई। ब्रह्मस्थान से बरियारपुर बाजार तक सैकड़ों बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बड़े वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। रेलवे ओवरब्रिज पर भी भारी वाहनों के दबाव से परेशानी बढ़ी है। बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। बरियारपुर चौक से पोस्ट ऑफिस तक सड़क पर...