मुंगेर, नवम्बर 14 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल ने कहा कि बबुआ घाट से कष्टहरणी घाट होते हुए पूर्व के जहाज घाट तक सीढ़ीनुमा घाट बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस गंगा किनारे छठ व्रतियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है। गंगा पुल का निर्माण हो जाने से गंगा पार के लोग भी मुंगेर आकर छठ व्रत में अर्घ्य देने आते हैं। ऐसे में घाट पर भीड़ का दबाव लगातार बढ़ रहा है। संजीव मंडल ने कहा कि बबुआ घाट से लेकर जहाज घाट तक का यह स्ट्रेच सबसे अधिक उपयोग में आता है, लेकिन यहां समुचित सीढ़ीनुमा घाट नहीं होने से व्रतियों को काफी परेशानी होती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: सिकंदरा नगर पंचायत में पड़ने वाले छठ घाटों का मुख्य पार्षद और कार्यपालक ने किया निरीक्षण कीचड़, फिसलन और असमान...