मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के बड़ी बाजार निवासी गंगा प्रसाद मंडल की वृद्ध पत्नी निर्मला देवी मंगलवार को बबुआ घाट पर अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदी की तेज धारा में डूबने लगीं। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, तभी स्थानीय जांबाज गोताखोर शंभू यादव ने साहस का परिचय दिया। बिना एक पल गंवाए शंभू हवा भरे ट्यूब के साथ उफनती गंगा में कूद पड़े। ​गंगा में पानी के तेज बहाव और लहरों के बीच शंभू ने डूबती महिला को मजबूती से थाम लिया। हालांकि, धार इतनी तेज थी कि दोनों बहते हुए बबुआ घाट से आगे कष्टहरणी घाट की ओर चले गए। जिंदगी और मौत की इस जंग में गोताखोर की सूझबूझ काम आई और उसने आखिरकार महिला को कष्टहरणी घाट पर सकुशल बाहर निकाल लिया। ​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 'डायल 112' पर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही...