मुंगेर, जुलाई 4 -- Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। कुमरसार के पास बदुआ नदी पर डायवर्जन निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। सावन से पहले डायवर्जन नहीं बनने पर देवघर जाने वाले कांवरियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सुल्तानगंज से देवघर जाने का मुख्य कांवरिया पथ कुमरसार के पास बदुआ नदी से होकर गुजरता है। पुराना पुल जर्जर होने के कारण नया पुल बन रहा है। आवागमन के लिए डायवर्जन बनाया जा रहा है। लेकिन काम की मंथर गति को देखते हुए काम जल्द पूरा होना मुश्किल लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, मानसून सक्रिय होने के बाद नदी में पानी बढ़ने से काम प्रभावित हो सकता है। कुमरसार स्थित बदुआ नदी का पुल मुंगेर और बांका जिले को जोड़ता है। कुमरसार निवासी राकेश कुमार ने बताया कि, डायवर्जन पर अभी मिट्टी भराई का ही काम चल रहा है। हल्की बारिश ...