मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।सदर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को भगवान हनुमान, मां काली, खाटू श्याम एवं राधा-कृष्ण की नई प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से 151 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की अगुवाई भगवा ध्वज कर रहे श्रद्धालुओं ने की, जबकि उनके पीछे सुसज्जित वाहन पर भगवान हनुमान, मां काली, खाटू श्याम एवं राधा-कृष्ण की नई प्रतिमाओं की आकर्षक झांकी निकाली गई। लाल चुनरी धारण किए महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुईं। पूरे मार्ग में जय बजरंगबली, जय मां काली, जय खाटू श्याम और राधे-राधे के जयघोष से वाताव...