मुंगेर, सितम्बर 6 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के औड़ाबगीचा गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की शाम उस समय हुई, जब घर के बाहर की लाइट बंद करने पहुंचे गृहस्वामी के पिता ने मुख्य दरवाजे का दोनों ताला टूटा देखा। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी उड़ाई घटना का विवरण औड़ाबगीचा निवासी कृष्णनंदन सिंह की पुत्री बबीता सिंह अपने मायके में ही घर बनाकर कई वर्षों से रह रही हैं। उनके पति और पुत्र दिल्ली में काम करते हैं। बबीता सिंह ने बताया कि, पुत्र रितिक के बीमार पड़ने की सूचना मिलने पर वह अपनी पतोहू के साथ 21 अगस्त को दिल्ली चली गई थीं। घर में ताला लगा हुआ था। शनिवार ...