मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्री महामाया शक्तिधाम मंदिर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य 251 कलशों की शोभायात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा श्री मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर टिप-टॉप गली, जय बंगला, जुबली वेल, स्टेशन रोड होते हुए पुन: धर्मशाला पहुंची। यात्रा में घोड़ा, सुसज्जित रथ, बैंड-बाजा, डीजे तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ धार्मिक वातावरण बना दिया।

कथा का प्रारंभ कथा के प्रथम दिवस वृंदावन से पधारीं प्रख्यात कथावाचक डॉ. लवी मैत्रेयी शर्मा ने भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मरना सिखाती है, ग...