Munger News: फ्लायर-गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़ी व्रतियों की भीड़, निर्जला व्रत आज
मुंगेर, अक्टूबर 2 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाने वाला तीन दिवसीय जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। शनिवार को महिलाएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार की सुबह पारण के साथ व्रत संपन्न होगा। जिउतिया को लेकर शुक्रवार को शहर के गंगा घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नहाय-खाय के अवसर पर सुबह से ही महिलाएं गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचने लगीं। बबुआ घाट, सोझी घाट, कष्टहरणी घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर व्रतियों की भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ बबुआ घाट पर रही। सुबह से दोपहर तक घाटों पर स्नान करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: नहाय-खाय के साथ जिउतिया शुरू, गंगा घाटों पर स्नान को उमड़ी भीड़ व्रती महिलाओं ने गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.