मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर से घोरघट तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क को बाढ़ और गंगा कटाव से सुरक्षित रखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर जीयो कालीन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब पांच किलोमीटर लंबाई में यह कार्य किया जाएगा। नीरपुर बहियार के समीप मजदूर जीयो कालीन बिछाने में जुटे हैं। इसके बाद मिट्टी भरकर घास लगाई जाएगी, जिससे सड़क के किनारों को मजबूती मिलेगी और कटाव का खतरा कम होगा। गौरतलब है कि बरियारपुर क्षेत्र में गंगा उफनाने के बाद इन फोरलेन क्षेत्र में बाढ़ का पानी भर जाता है। पिछले वर्ष भी बाढ़ का पानी निर्माणाधीन फोरलेन तक आ गया था, जिससे इसे नुकसान झेलना पड़ा था। इस वर्ष इसकी सुरक्षा के लिये ऐसे कदम उठाये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा का जलस्तर बढ़ते ही पानी म...