मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नया रामनगर थाना क्षेत्र के हरदियाबाद के समीप फोरलेन सड़क किनारे गुरुवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नया रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कई महीनों से क्षेत्र में सड़क किनारे इधर-उधर भटकता रहता था। हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपो...