Munger News: पड़ोसी पर मारपीट करने,जेवर लूटने का आरोप
मुंगेर, नवम्बर 26 -- Munger News: तारापुर। तारापुर थानाक्षेत्र के खैरा गांव में निवासी राहुल कुमार ने अपने पड़ोसी विश्वजीत कुमार उर्फ सेठ,कौशल कुमार,सुकुल कुमार,बिंदेश्वरी सिंह समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने,घर की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए तारापुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। दिये गए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि, नामित सभी आरोपित हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और मुझे,व मेरी पत्नी व बहन समेत परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और जेवर लूट लिया । डायल 112 की पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए तारापुर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.