मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: मुंगेर, वरीय संवाददाता। राजा रघुनंदन, बड़ी बाजार स्थित प्रसिद्ध प्रेम मंदिर में मंगलवार को भगवान श्री राधा-कृष्ण के झूलनोत्सव का चौथा दिन पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

उत्सव का आयोजन उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर तक मंदिर परिसर भक्ति के रंग में डूबा रहा। झूलनोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे प्राकृतिक और कृत्रिम फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सजावट और झूले पर विराजमान भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

पूजा और आरती मंदिर के प्रधान पुजारी मुन्ना मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री राधा-कृष्ण को झूला झुलाया। सेवायत शरद सिंह ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की और महाआरती में भाग लिया। महाआरती के दौरान श...