मुंगेर, अगस्त 6 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बुधवार को जमालपुर के ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित प्रस्तावित मदर डेयरी प्लांट निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्य की तैयारियों तथा कार्य प्रारंभ होने में आ रही समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी, मदर डेयरी के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्माण कार्य में आ रही प्रशासनिक एवं तकनीकी बाधाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करें, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार क...