मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।​प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 09 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को सुचारू, सुरक्षित और सफल बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। ​प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, क्रिकेट, हॉकी, रग्बी और तीरंदाजी सहित कुल 36 खेल विधाएं शामिल हैं। इसके लिए इंडोर स्टेडियम, पोलो मैदान, रेलवे मैदान रामपुर, प्रेक्षा गृह, डीएनओ मैदान, शीतलपुर फुटबॉल मैदान और मुंगेर क्लब जैसे स्थलों को चिह्नित किय...