मुंगेर, अक्टूबर 23 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की कवायद तेज हो गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए जिले में निर्धारित 10,622 आवासों के लक्ष्य में से 10,251 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है। यानी जिले ने आवास स्वीकृति के मामले में 96.51 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब महज 371 आवासों की स्वीकृति का काम बाकी है। प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार असरगंज में 750 के लक्ष्य के विरुद्ध 720 आवास स्वीकृत किए गए हैं। बरियारपुर में 1163 में से 1158, धरहरा में 1551 में से 1522, जमालपुर में 2252 में से 2177, खड़गपुर में 1349 में से 1286, मुंगेर सदर में 1223 में से 1163, संग्रामपुर में 386 में से 372, तारापुर में 1128 में से 1058 और टेटियाबंबर में 820 के...