मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियादी केंद्र में पंचायत समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सीमा सिंह ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की 7वीं राशि से लेकर 15 वीं योजनाओं के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पंचायत समिति सदस्यों की सहमति से विभिन्न पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सड़क, नाली, पेयजल, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र और सोलर स्ट्रीट लाइट जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। प्रखंड प्रमुख सीमा सिंह ने कहा कि योजनाओं का चयन करते समय जनहित और क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखा गया है। यह भी पढ़ें- Gaya News: वजीरगंज : पंचायत समिति की बैठक में 5.5 करोड़ की विका...