Munger News: पोलो मैदान में 5 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 28 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के शिक्षित व कुशल बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5 सितंबर को स्थानीय पोलो मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि, इस मेले में निजी क्षेत्र की 28 से अधिक नामी कंपनियां और प्रतिष्ठान शिरकत करेंगे। इसके जरिए युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार पाने का सीधा अवसर मिलेगा। मेले में युवाओं को कैरियर और रोजगार से संबंधित जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 5 सितंबर को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोलो मैदान पहुंचकर विभिन्न कंपनियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.