Munger News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी जीआरपी
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। किऊल जमालपुर रेलखंड पर मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो पायी है। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन संख्या 73422 किऊल जमालपुर पैसेंजर सुबह किऊल से खुलकर घोंघी बरियारपुर स्टेशन की ओर आ रही थी। इसी दौरान रेल पोल संख्या 382/06 से 382/08 के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। इस बावत रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अभयपुर-घोंघी बरियारपुर के बीच ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पहचान नहीं फिलहाल यूडी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.