Munger News: पैनल- भलगुड़ी गांव में सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी
मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता । प्रखंड के नोनाजी पंचायत अंतर्गत भलगुड़ी गांव में सड़क पर जलजमाव रहने से ग्रामीणों को बरसात के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ हिस्सों में नाला का निर्माण कराया जा चुका है, जबकि शेष हिस्से में नाला निर्माण का काम अधूरा है। इसी कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। हालांकि बीते दिनों बीडीओ टेटियाबंबर निशा राय द्वारा निरीक्षण किया गया है और जल्दी नाला निर्माण कराकर की समस्या को समाप्त करने का आश्वासन दिया है । फिलहाल ग्रामीण जल जमाव भरी सड़क से ही गुजरने को मजबूर है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: 3 साल में नहीं बनी नाली-गली, ग्रामीण आक्रोशित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.