Munger News: पेनल्टी शूटआउट में बंगाल को 6-5 से हराकर फाइलन पहुंचा रांची
मुंगेर, सितम्बर 12 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। एलेवन स्टार एथलेटिक्स जमालपुर की ओर से स्थानीय जेएसए मैदान में चल रहे 9 दिवसीय छठा अजय कुमार सिंह बच्चन मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को रांची और बंगाल के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। रांची की टीम ने बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित 70 मिनट के खेल में दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जहां सडन डेथ में रांची ने बाजी मार ली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। खेल के आठवें मिनट में रांची की जर्सी नंबर 12 पूजा कुमारी ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
बंगाल की जवाबी आक्रमण इसके बाद बंगाल ने आक्रामक खेल दिखाया और 28वें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.