मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। 11 केवी मुबारकचक फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर आज शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि, रखरखाव कार्य के कारण इस फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को पांच घंटे बिजली नहीं मिलेगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज, बांक, हरपुर, कंचनगढ़, जानकी नगर, मिल्कीचक, बनौधा, बाकरपुर, गुलालपुर, शुतुरखाना और मुबारकचक सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में, उन्होंने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील करते हुए उन्हें होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। यह भी पढ़ें- Ara News: आज और कल कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...