मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता/त्रिपुरारी मिश्रा।मुंगेर वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को अब और अधिक अत्याधुनिक बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। जिले का मुख्य स्वास्थ्य केंद्र जल्द ही एफ्रेसिस मशीन से लैस होने जा रहा है। इस मशीन के आने से न केवल ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सटीक होगी, बल्कि मरीजों को उनकी जरूरत के अनुसार ही रक्त के घटक मिल सकेंगे। ​अत्याधुनिक मशीन से होगी समय की बचतः

ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का बयान: ​ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो. फैजउद्दीन ने बताया कि एफ्रेसिस तकनीक आने के बाद ब्लड डोनेशन के काम में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। वर्तमान में चल रही सामान्य प्रक्रिया की तुलना में यह मशीन बेहद ए...