मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के सद्भावना घाट के समीप मनी नदी पर बने पुलिया पर दो साइकिल के आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर के पुरानी चौक निवासी संजीव झा के पुत्र 32 वर्षीय पुत्र ऋषभ झा जो नरेंद्र सिंह महाविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मी के रूप में कार्यरत थे। अपनी साइकिल से कॉलेज से वापस सद्भावना घाट की पुलिया के रास्ते घर लौट रहे थे। तभी ढलान पर सामने से तेज रफ्तार के साथ एक लड़की साइकिल से आ रही थी। जिसकी सीधी टक्कर ऋषभ की साइकिल से हो गई। साइकिल की आमने सामने की टक्कर के बाद ऋषभ गंभीर रूप जख्मी हो गया जबकि लड़की भी जख्मी हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समीप से गुजर रहे समाजसेवी और बड़ी दुर्गा मंदिर समिति के को...