मुंगेर, नवम्बर 24 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के रमनकाबाद स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मे सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत गुरु नानक देव जी की जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने गुरु नानक देव जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन, शिक्षाओं एवं आदर्शों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, शांति, समानता, भाईचारे एवं मानव सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं हमें जाति, धर्म एवं ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सद्भाव रखने की प्रेरणा देती हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई गई प्राचार्य ने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांत नाम जपो, किरत करो और वंड छको...