Munger News: पेंशन के साथ पूरा वेतन लेने वाले शिक्षक-कर्मियों की होगी जांच
मुंगेर, अक्टूबर 23 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में पूर्व की सेवा से सेवानिवृत्त या पदत्याग करने के बाद पेंशन लेने के साथ विश्वविद्यालय से पूर्ण वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षकों और कर्मियों की अब जांच होगी। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति संबंधित शिक्षकों और कर्मियों के दस्तावेजों की जांच कर नियमानुसार देय वेतन को लेकर अपनी अनुशंसा विश्वविद्यालय को सौंपेगी। समिति को 10 कार्य दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वित्त पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं, जेएमएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. रंजन कुमार सिंह, स्नातकोत्तर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद्र पाण्डेय, स्नातकोत्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.