मुंगेर, अक्टूबर 5 -- Munger News: संग्रामपुर। संग्रामपुर थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में संग्रामपुर बस स्टैंड, अंबेडकर चौक समेत विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान मुख्य सड़क से गुजरने वाले बाइक चालकों की डिक्की, बैग की तलाशी ली गई। साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, दुर्गापूजा को लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...