मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। नौवागढ़ी और रामपुर मौजा में फोरलेन से सटे किसानों की जमीन पर हाईटेंशन बिजली तार ले जाने को लेकर गुरुवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। जिला प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में महिला एवं पुलिस बल के साथ अधिकारी गढ़ीरामपुर पहुंचे। विरोध कर रहे किसानों की आपत्ति के बावजूद उन जमीनों पर पेड़ हटाकर तार खींचने का काम शुरू कर दिया गया, जिनके मुआवजे का भुगतान हो चुका है। कार्रवाई के दौरान किसानों में नाराजगी देखी गई। किसानों का कहना है कि, उन्होंने अपनी जमीन सरकार को विकास कार्य के लिए दी है, लेकिन अब उसी जमीन के बीच से हाईटेंशन तार ले जाकर उनकी बची जमीन को भी प्रभावित किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि गढ़ीरामपुर में आयोजित सहयोग शिविर में उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग रखी थी कि टावर और ...