Munger News: पुराने जमीन रिकॉर्ड अब होंगे ऑनलाइन उपलब्ध, घर बैठे मिलेगी जानकारी
मुंगेर, जुलाई 17 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुंगेर निबंधन कार्यालय को पूरी तरह पेपरलेस बनाने के साथ पुराने जमीन रजिस्ट्री अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। विभाग का लक्ष्य सभी पुराने दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित कर लोगों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराना है। निबंधन कार्यालय में वर्ष 1995 के बाद के सभी जमीन रजिस्ट्री दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब वर्ष 1908 से 1995 तक के सभी रजिस्ट्री अभिलेखों को डिजिटल रूप में सुरक्षित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्य शीघ्र पूरा होने की संभावना है।
डिजिटाइजेशन के लाभ डिजिटाइजेशन पूरा होने के बाद लोगों को पुराने रजिस्ट्री अभिलेखों की प्रति या जमीन संबंधी जानकारी के लिए कार्यालय के बार-बार चक्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.