Munger News: पुरानी रंजिश में मारपीट मे एक महिला जख्मी
मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के समदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट मामले में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। परिजनों के सहयोग से गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए हवेली खड़ग़पुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार समदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही जितेंद्र बिंद, रीता देवी, कुर्ता देवी तथा नैंसी कुमारी ने घर में घुसकर समदा गांव निवासी सतीश बिंद की पत्नी ज्योति देवी को लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी ज्योति देवी ने बताया कि मै जितेंद्र बिंद की बेटी नैंसी को अपने घर से अमरूद तोड़ने से मना किया था। इसी बात को लेकर यह लोग घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट किया। इन लोगों से हमारा पुराना विवाद चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.