Munger News: पुराना फर्नीचर बेचने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। शनिवार को मध्य विद्यालय धरहरा नंबर वन में पुराने फर्नीचर और भवन के खिड़की-दरवाजे कबाड़ में बेचने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। एक ट्रैक्टर पर पुराने खिड़की-दरवाजे लदे देख ग्रामीण मौके पर जुट गए और कार्रवाई के आदेश को लेकर सवाल उठाने लगे। सरपंच राकेश रंजन ने पूछा कि पुराने फर्नीचर और अन्य सामान को किसके आदेश पर बेचा जा रहा है। इस पर प्रधानाध्यापिका अगुस्टीना सोरेन ने विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय और संबंधित सरकारी आदेश की प्रति ग्रामीणों को दिखाई। दस्तावेज दिखाए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। बताया गया कि विद्यालय में अनुपयोगी पुराने फर्नीचर और भवन के पुराने खिड़की-दरवाजे को कबाड़ के रूप में करीब पांच हजार रुपये में बेचने की प्रक्रिया की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.