Munger News: पिपिंग समारोह में पुलिसकर्मी बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने लगाया पदोन्नति का सितारा
मुंगेर, सितम्बर 23 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर पुलिस लाइन में मंगलवार को आयोजित पिपिंग समारोह में पुलिस विभाग के कई पदाधिकारियों को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) से अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नति दी गई। पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद ने नवपदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर सब इंस्पेक्टर पद का सितारा लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में आदर्श थाना जमालपुर में तैनात रंजन कुमार, सुजीत कुमार सिंह, रमेश कुमार, धनंजय कुमार-1 एवं उदय कुमार सिंह शामिल हैं। लंबे समय से पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे इन पुलिसकर्मियों की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति समर्पण की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 78 एएसआई बने एसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.