मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: ​तारापुर (मुंगेर), निज संवाददाता।तारापुर प्रखंड क्षेत्र के शिशुआ गांव निवासी 70 वर्षीय किसान विवेकानंद मिश्रा की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, वे सुबह-सुबह साइकिल से पीने का पानी लाने के लिए माहपुर गए थे। पानी की केन को साइकिल पर लोड करने के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुजुर्ग किसान की इस अकस्मात मौत से शिशुआ गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्त...