मुंगेर, अक्टूबर 27 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड की विभिन्न गांवों में एक पागल कुत्ता का आतंक देखने को मिल रहा है। जलालाबाद, नारायणपुर, मिल्की जोरारी, धुरिया और अद्रास गांवों में पागल कुत्ते के हमले में करीब 28 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में एक पागल कुत्ता के दहशत का माहौल है। पागल कुत्ता के हमले में जख्मी लोगों को उनके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई। घायलों में चार वर्षीय अंशु कुमार, 48 वर्षीय विनोद कुमार, नौ वर्षीय राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और मोनिका कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं। पीड़िता राधिका कुमारी ने बताया कि वह खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। इस...