मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के दशरथपुर हटिया में रविवार की शाम पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग को लेकर एक मुर्गा दुकानदार के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित दशरथपुर निवासी गुड्डू कुमार ने इस संबंध में धरहरा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

घटना का विवरण पीड़ित ने बताया कि, रविवार शाम करीब चार बजे वह दशरथपुर हटिया स्थित अपनी मुर्गा दुकान पर बिक्री कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक दुकान पर पहुंचा और उससे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। आरोप है कि, रकम देने से मना करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगा।

मारपीट की घटना पीड़ित के अनुसार, इसके बाद आरोपित ने लाठी-डंडे से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे सिर फटने से वह लहूलुहान हो गया।...